CAT 2026: कैट फॉर्म में हुई है गलती? घबराएं नहीं, IIM इंदौर ने दिया सुधार का सुनहरा मौका

CAT 2026 के लिए आवेदन करते समय जिन भी उम्मीदवारों से गलती हुई है, उन्हें आईआईएम इंदौर द्वारा कुछ गलतियां सुधारने का मौका देते हुए 5 अक्टूबर को सुधार विंडो खोली जाएगी।

CAT 2026: देशे के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) और अन्य बी-स्कूल से एमबीए करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कैट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले, जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती हो गई है, उन्हें फॉर्म में सुधार का मौका दिया जाएगा। जी हां, आईआईएम इंदौर द्वारा इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया है, इसमें सुधार विंडो खोली जाने की जानकारी दी गई है। अगर आपसे भी आवेदन करते समय गलती हुई है तो यह आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। लेकिन इसके साथ ही आपको बता दें कि सुधार विंडो के दौरान भी कुछ निर्धारित जानकारी में ही उम्मीदवार सुधार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं फॉर्म क्या बदला जा सकता है क्या नहीं? और कब से खुलेगी सुधार विंडो?

CAT 2026

CAT 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

कब खुलेगी करेक्शन विंडो

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर द्वारा कैट 2026 के एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार विंडो 5 अक्टूबर से खोली जाएगी। उम्मीदवार सुबह 10 बजे से 6 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

End of Feed