Success Story: इंजीनियरिंग के बाद ली एमबीए की डिग्री, नौकरी छोड़ चुनी वेल्थ मैनेजमेंट की राह

Career in Wealth Management Nishant Baraya Success story: राजस्थान विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग और 44वीं ऑल इंडिया रैंक के साथ हैदराबाद के ICFAI बिज़नेस स्कूल से एमबीए करने वाले जयपुर के निशांत बराया ने रिलायंस (Nippon), आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में नौकरी की। कुछ समय बाद लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़ वेल्थ मैनेजमेंट की राह चुन ली। आइये जानते हैं उनकी कहानी और क्या है ये वेल्थ मैनेजमेंट।

Career in Wealth Management Nishant Baraya Success story: आजकल युवा करियर के नए नए रास्ते खोज रहे हैं। अब वह समय चला गया जब 10वीं के बाद छात्रों के सामने इंजीनियरिंग और मेडिकल फील्ड में जाने के ऑप्शन में से किसी एक को चुनना होता था। अब युवाओं के सामने खुला आसमान है और यही वजह है कि करियर के नए विकल्प आज खुलकर सामने हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग और 44वीं ऑल इंडिया रैंक के साथ हैदराबाद के ICFAI बिज़नेस स्कूल से एमबीए करने वाले जयपुर के निशांत बराया ने रिलायंस (Nippon), आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में नौकरी की। कुछ समय बाद लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़ वेल्थ मैनेजमेंट की राह चुन ली। आइये जानते हैं उनकी कहानी और क्या है ये वेल्थ मैनेजमेंट।

Career in Wealth Management Nishant Baraya Success story

निशांत बराया ने नौकरी छोड़ चुनी वेल्थ मैनेजमेंट की राह (फोटो: इंस्टग्राम)

क्या है वेल्थ मैनेजमेंट

वेल्थ मैनेजमेंट एक ऐसा जॉब ऑप्शन है जिसमें हाई नेट वर्थ वाले लोगों की वित्तीय जरूरतों को समझकर उनकी संपत्ति (wealth) को व्यवस्थित किया जाता है और सुरक्षित तरह से रखा या खर्च किया जाता है। वेल्थ मैनेजर सही जगह निवेश करवा करवाने, टैक्स प्लान बनवाने और भविष्य की योजना तैयार करने में मदद करता है। इसी कला को उंगलियों पर सिखाकर, जयपुर के निशांत बराया ने वेल्थ मैनेजमेंट की दुनिया में पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर, लोगों को वित्तीय स्वतंत्रता की राह दिखाई और आज उनके क्लाइंट्स में बड़े-बड़े CEO और अंतरराष्ट्रीय उद्यमी भी शामिल हैं।

End of Feed