Canara Bank Apprentice Recruitment: बैंक में नौकरी का शानदार मौका! केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवदेन

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक ने अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। केनरा बैंक ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 1 अक्टूबर 2026 से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2026 है। यहां आप केनरा बैंक के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सेलेक्शन प्रोसेस और आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 Qualification

केवनरा बैंक के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएय होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल होना चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

End of Feed