क्या एक IIT से दूसरे IIT में ट्रांसफर हो सकता है? जानें क्या कहता है नियम

IIT में प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्रों के मन में सवाल रहता है कि क्या वह एक आईआईटी से दूसरे में ट्रांसफर लेकर आगे की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए आज जानते हैं कि ट्रांसफर को लेकर आईआईटी के नियम क्या है?

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक हैं। हर साल लाखों छात्र जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल केवल इस संस्थान में प्रवेश के लिए होते हैं, लेकिन इस परीक्षा को पास कर कुछ ही छात्रों को आईआईटी में पढ़ने का मौका मिलता है। लेकिन कई बार आईआईटी में एडमिशन मिलने के बाद भी कुछ छात्र यह सोचने लगते हैं कि "क्या पढ़ाई के दौरान छात्र एक आईआईटी से दूसरे आईआईटी में ट्रांसफर ले सकते हैं?" अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो आइए जानते हैं कि इस विषय पर आईआईटी के आधिकारिक नियम क्या कहते हैं।

IIT

क्या एक IIT से दूसरे IIT में ट्रांसफर हो सकता है (Photo - AI)

क्या एक आईआईटी से दूसरे IIT में ट्रांसफर संभव है?

सरल और सीधे शब्दों में कहें तो— नहीं, सामान्य परिस्थितियों में एक आईआईटी से दूसरे आईआईटी में ट्रांसफर लेना संभव नहीं है। आधिकारिक नियमों के अनुसार, यदि किसी छात्र को 'IIT दिल्ली' या 'IIT बॉम्बे' में एडमिशन मिला है, तो उसे अपनी पूरी डिग्री उसी संस्थान से पूरी करनी होगी। आप पढ़ाई के बीच में किसी दूसरे आईआईटी में अपना ट्रांसफर (माग्रेशन) नहीं करवा सकते।

End of Feed