Sarkari Naukri 2026, Latest Government Jobs For 10th, 12th, Graduate: बेरोजगारी के दौर में सरकरी नौकरी की तैयार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Sarkari Naukri 2026) खबर है। एक तरफ रेलवे में अप्रेंटिस के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती (Latest Government Jobs) निकली है। वहीं दूसरी ओर आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड ने अपने यहां पर 1213 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे में यदि आप भी 10वीं, 12वीं पास कर या ग्रेजुएट कर सरकारी नौकरी तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। यहां आप 10000 से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी नौकरी लेकर आए हैं। यहां आप जान सकते हैं रेलवे, बैंक, एवीएनएल समेत किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती निकली है और इसके लिए क्या क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस है।
Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के 6777 पदों पर वैकेंसी
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के अप्रेंटिस के 6777 पदों पर आवेदन जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 20 जुलाई 2026 है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है। वहीं मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन के लिए 12वीं पीसीबी के साथ पास होना जरूरी है।
AVNL Recruitment 2026: आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमेटेड में वैकेंसी
आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने अपने यहां पर एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती (AVNL Executive Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और पेंटर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के नीचे दिए हमारे इस खबर के लिंक पर जाएं।
AVNL Recruitment 2026: Click Here
Bank SO Apprentice Recruitmemt 2026: बैंक में 1000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी
यदि आप बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। यूनियन बैंक ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 395 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदनकी आखिरी तारीख 10 अगस्त 2026 है।
वहीं बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट ऑफिसर क्रेडिट प्रोफेशनल के कुल 779 पदों पर आज यानी 20 जुलाई को आवेदन की आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
SAIL Apprentice Vacancy 2026: एसएआईएल में अप्रेंटिस के 1100 पदों पर वैकेंसी
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' (SAIL) में 1100 से अप्रेंटिस पदों की बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ट्रेड अप्रेंटिस के 421 पद, डिप्लोमा/तकनीशियन अप्रेंटिस के 414 पद और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 275 पद पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए कल यानी 21 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2026 है।
