एजुकेशन

SAIL में 1110 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन, कितना मिलेगा स्टाइपेंड

SAIL Apprentice Recruitment 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर 1100 रिक्तियां निकाली गई है। इन पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा और डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं।

Image

SAIL में 1110 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती (Photo - AI)

SAIL Apprentice Recruitment 2026: स्टील के लिए देश की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' (SAIL) में 1100 से अप्रेंटिस पदों की बंपर भर्ती निकली है। आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह रोजगार के किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। जो उम्मीदवार SAIL में नौकरी करने का सपना देख रहे थे, यह उनके के लिए एक बेहतरीन अवसर है। हाल ही में सेल द्वारा राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) के लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग में एक साल के अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें स्टाइपेंड भी मिलेगा, लेकिन इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है, आवेदन की अंतिम तिथि क्या है, कितना स्टाइपेंड मिलेगा आदि के बारे में विस्तार से बताएं -

किन पदों पर निकली है भर्ती

ट्रेड अप्रेंटिस421 पद
डिप्लोमा/तकनीशियन अप्रेंटिस414 पद
ग्रेजुएट अप्रेंटिस275 पद

कौन कर सकता है आवेदन

सेल में निकली 1100 अप्रेंटिस के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है, जो इस प्रकार है -

ट्रेड अप्रेंटिस - किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड (जैसे- फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कोपा आदि) में ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसके लिए पात्र हैं।

डिप्लोमा/तकनीशियन अप्रेंटिस - संबंधित इंजीनियरिंग शाखा या मेडिकल/नर्सिंग (जीएनएम, डी.फार्मा, रेडियोलॉजी आदि) में डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस - संबंधित इंजीनियरिंग विषय या गैर-इंजीनियरिंग ब्रांच जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए या बीएससी नर्सिंग में डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को बता दें कि ऊपर दिए पदों पर वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो परीक्षा वर्ष 2022 से 2026 के बीच नियमित छात्र के रूप में पास की हो। एलिजिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए आवेदन करें।

क्या है भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया?

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के आधार पर आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

ट्रेड अप्रेंटिस को ट्रेड के अनुसार9,600 से 10,560 रुपये प्रतिमाह
डिप्लोमा अप्रेंटिस10,900 रुपये प्रतिमाह
ग्रेजुएट अप्रेंटिस12,300 रुपये प्रतिमाह

क्या है चयन प्रक्रिया

बता दें कि सेल में अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी है। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनके शैक्षणिक अंकों और कंपनी द्वारा आयोजित किए गए इंटरव्यू पर निर्भर करता है।

कैसे करें आवेदन इस भर्ती

स्टेप 1 - भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आईटीआई पास आवेदक apprenticeshipindia.org पर जाएं और डिप्लोमा और डिग्री वाले आवेदक nats.education.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - अब होमपेज पर STEEL AUTHORITY OF INDIA LIMITED, ROURKELA STEEL PLANT को सर्च करें।

स्टेप 3 - अब अपनी ट्रेड या ब्रांच का चयन करें।

स्टेप 4 - मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 5 - अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 6 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट करने से पहले चेक करें।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

सेल में 1100 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू हुई है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों के पास एक महीने से अधिक का समय दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article