RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने बीते दिनों एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी (RRB ALP CBT 2 Admit Card) की थी। ऐसे में सीबीटी 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इस बीच अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें प्रवेश पत्र 24 जुलाई को जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
RRB ALP CBT 2 Exam Date 2026: कब होगी आरआरबी एएली सीबीटी 2 परीक्षा
बता दें आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 की परीक्षा 28 जुलाई 2026 को निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए कुल 1,58,705 उम्मीदवार पात्र हैं। यहां कुल 175 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Railway ALP CBT Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RRB ALP CBT 2 Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
RRB ALP Admit Card 2026: इस बात का ध्यान रखें
यदि आपके एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी के नाम, माता पिता का नाम या एग्जाम का नाम से संबंधित किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो ऑफिशियल मेल आईडी पर सूचित कर तुरंत इसमें करेक्शन करवाएं
RRB ALP CBT 2 Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है।
