Sarkari Naukri 2023: कैबिनेट सचिवालय में बिना एग्जाम ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी मिलेगी 90 हजार

Sarkari Naukri 2023, Cabinet Secretariat Recruitment: कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार ने डिप्टी फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) में कई ब्रांचेज जैसे कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और/या संचार, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए आवेदन मांगे हैं।

Sarkari Naukri 2023, Cabinet Secretariat Recruitment: भारत सरकार में नौकरी कौन नहीं करना चाहेगा। देश का हर युवा सरकारी नौकरी की चाहत रखता है, उसमें भी केंद्र सरकार की नौकरी पाना तो सपने जैसा होता है। आपको बता दें कि अब आपके पास इस सपने को पूरा करने का मौका है।कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार ने डिप्टी फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) में कई ब्रांचेज जैसे कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और/या संचार, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए आवेदन मांगे हैं।

Cabinet Secretariat Recruitment

Cabinet Secretariat Recruitment

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) स्कोर (GATE 2021 या 2022 या 2023 में से) सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए कैबिनेट सचिवालय में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर योग्यता/आयु सीमा/चयन प्रक्रिया का विवरण नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

End of Feed