छोटे से कमरे में 3 लोग, रोज 70 KM का सफर और घंटों पढ़ाई, अमित की CA बनने की प्रेरणादायक कहानी

CA Amit Kumar Success Story In Hindi: यहां हम आपके लिए पटना जिले के छोटे से गांव ताजपुर डीह के ताल्लुक रखने वाले सीए अमित कुमार की सफलता की कहानी लेकर आए हैं। अमित ने साल 2025 में दूसरे अटेम्प्ट में चार्टर्ड अकााउंटेंट की परीक्षा क्वालीफाई कर इतिहास रचा था।

CA Amit Kumar Success Story In Hindi: कड़ी मेहनत व संघर्ष से व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है। कुछ ऐसी ही कहानी है पटना जिले के छोटे से गांव ताजपुर डीह के ताल्लुक रखने वाले सीए अमित कुमार की। उन्होंने साल 2025 में दूसरे अटेम्प्ट में सीए फाइनल क्रैक किया था। बता दें अमित के लिए यह सफर आसान नहीं था। अमित का बचपन काफी गरीबी में बीता, उनके पिता एक साधारण से किसान थे। उनके सफलता की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो संसाधन या किसी अन्य चीज को कमी बताकर अपने लक्ष्य से पीछे हट जाते हैं। यहां आप अमित के पढ़ाई लिखाई से लेकर सीए बनने के सफर के बारे में जान सकते हैं।

CA Amit Kumar Success Story In Hindi

CA Amit Kumar Success Story In Hindi: सीए अमित कुमार की सफलता की कहान

CA Amit Kumar Motivational Story: तीनों भाई बहनों में सबसे बड़े

बता दें अमित अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनकी शुरुाती पढ़ाई लिखाई गांव के सरकारी स्कूल से हुई। साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका सपना था कि वह आईआईटी में पढ़ाई कर इंजीनियर बनें, लेकिन उनका यह सपना पूरा न हो सका। अमित ने भी हार नहीं मानी और चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई शुरू कर दी। वह सीए की तैयारी करने के लिए पटना आ गए। लगातार चार महीने की तैयार के बाद अमित ने पहला अटैम्प्ट फाउंडेशन क्रैक कर दिया।

End of Feed