BSNL JTO Recruitment 2026 Apply Online: बीएसएनएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जेटीओ के कुल 100 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवदेन के लिए 4 जून 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रशन की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2026 थी। यहां आप बीएसएनएल जेटीओ के 100 पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
BSNL JTO Recruitment 2026 Apply Online: बीएसएनएल जेटीओ के लिए क्वालिफिकेशन
बीएसएनएल (BSNL) जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.E./B.Tech या समकक्ष इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी है। यहां आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 30 साल होना जरूरी है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
BSNL JTO Recruitment 2026 Apply Online Apply Online:कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले bsnl.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSNL JTO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहा मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म को डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BSNL JTO Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। यहां तो अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि SC, ST और PwBD वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है।
BSNL JTO Recruitment 2026 Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
