DU Revises 28 May Exam Schedule 2026: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 28 मई की परीक्षा में शामिल न हो पाने वाले छात्रों को 4 जुलाई, 2026 के बाद परीक्षा में दोबारा बैठने की अनुमति दी है। यह कदम एआईएसए के विरोध प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है, जो ईद-उल-अधा के चलते परीक्षा की तारीख बदलने की मांग कर रहे थे।
विश्वविद्यालय के आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है, "पात्र छात्रों को इस विकल्प का लाभ उठाने के लिए अपने प्रधानाचार्य/विभागाध्यक्ष को ईमेल करना होगा।" विश्वविद्यालय के इस निर्णय से छात्रों का गुस्सा शांत हुआ है, क्योंकि वे कई दिनों से परीक्षा के समय को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं हार ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ट्वीट कर बताया कि, ईद-उल-जुहा के कारण 28 मई 2026 को परीक्षा में उपस्थित न हो पाने वाले छात्रों के पास 4 जुलाई 2026 के बाद परीक्षा देने का विकल्प होगा। पात्र छात्रों को इस विकल्प का लाभ उठाने के लिए अपने प्रधानाचार्य/विभागाध्यक्ष को ईमेल करना होगा।
DU Revises 28 May Exam Schedule: छात्रों ने किया था आंदोलन
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा ईद-उल-अज़हा के दिन परीक्षा आयोजित करने के फैसले के खिलाफ अखिल भारतीय छात्र संघ (एआईएसए) का आंदोलन बुधवार (27 मई) को हिंसक हो गया, जब छात्रों ने दावा किया कि सुरक्षाकर्मियों ने विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा के बाहर प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की।
प्रमुख वामपंथी छात्र संगठन एआईएसए के अनुसार, छात्र इस्लामी त्योहार पर होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग को लेकर एकत्रित हुए थे, जो कि राजपत्रित अवकाश भी है। हालांकि अब यूनिवर्सिटी ने ट्वीट कर छात्रों को सूचित कर दिया है कि, जो छात्र आज यानी 28 मई को होने वाली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे उन्हें दूसरा मौका दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र एक बार अपने कॉलेज में विजिट करें या फिर किसी स्टाफ से संपर्क करें।
