BSEH Haryana Board Supplementary Admit Card 2023: हरियाणा बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी (Haryana Board Supplementary Admit Card) खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने कक्षा 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEH Haryana Board Supplementary Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें हरियाणा बोर्ड सप्लीमेंट्री का एडमिट कार्ड
बता दें हरियाणा बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 जुलाई से 04 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 26 जुलाई को निर्धारित है। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEH 10th 12th Supplementary Admit Card 2023: यहां करें डाउनलोड
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEH Haryana Board 10th 12th Supplementary Admit card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
- प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसके अलावा छात्र स्कूल से भी अपना एडमिट कार्ड कलेक्ट कर सकते हैं।
ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में छात्रों को एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
