BSEB STET Result 2023, Bihar STET Result 2023 Date: बिहार एसटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com से बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
BSEB STET Result 2023
BSEB STET Sarkari Result 2023: कब हुई एसटीईटी परीक्षा
बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर से 15 सितंबर तक सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल बिहार एसटीईटी परीक्षा में लगभग 3.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Bihar STET Result 2023 Date: इसके बाद जारी होगा रिजल्ट
बोर्ड ने हाल ही में पेपर 1 और 2 के कुछ विषयों की आंसर-की भी जारी की थी। अन्य विषयों की आंसर-की भी जल्द ही जारी की जाएगी। इन पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही बोर्ड फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। अभ्यर्थी इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download BSEB STET Result 2023
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसटीईटी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी एसटीईटी रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar BSEB STET Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
बिहार एसटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों 50 फीसदी अंक हासिल करना होगा। वहीं, पिछड़ा वर्ग को 45.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी और एससी/ एसटी को 40 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
