BSEB STET Answer Key 2024 PDF Download: जारी हुई बिहार एसटीईटी आंसर-की, एक क्लिक से तुरंत डाउनलोड करें पीडीएफ

BSEB STET Answer Key 2024 PDF Download Link: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बिहार एसटीईटी आंसर-की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी होने जा रहा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट, यहां चेक करें सबसे पहलेBSEB STET Answer Key 2024 PDF Download Link: एसटीईटी एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) की आंसर-की (Bihar STET Answer Key 2024) आज यानी 12 जुलाई को जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से आंसर-की डाउनलोड (BSEB STET Answer Key 2024 PDF Download) कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक (BSEB STET Answer Key 2024 PDF Link) से भी बिहार एसटीईटी आंसर-की 2024 प्राप्त कर सकते हैं।

BSEB STET Answer Key 2024

BSEB STET Answer Key 2024

BSEB STET Answer Key 2024 PDF: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

एसटीईटी पेपर 1 की आंसर-की 12 जुलाई को जारी कर दी गई है। वहीं, पेपर 2 की आंसर-की 17 जुलाई को जारी की जाएगी। एसटीईटी पेपर 1 में शामिल अभ्यर्थियों को यदि किसी भी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो वह 15 जुलाई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। वहीं, पेपर 2 के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 17 जुलाई से 20 जुलाई तक खोली जाएगी। बता दें कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

End of Feed