LIVE

इस लिंक से डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कब आएंगे 12वीं के लिए प्रवेश पत्र

 इस लिंक से डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कब आएंगे 12वीं के लिए प्रवेश पत्र
इस लिंक से डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कब आएंगे 12वीं के लिए प्रवेश पत्र

बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 8 जनवरी 2023 को जारी कर दिया गया है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित होगी। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की शुरुआत गणित विषय से होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 19 जनवरी से 21 जनवरी 2023 तक होगी। बोर्ड की तरफ से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है।
BSEB Class 10th Admit Card 2023: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड ने हाल में कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर प्रवेश पत्र को जारी किया था। बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक होगा। थ्योरी परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में होना है। इसके लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी को अपलोड किया जाएगा।

बिहार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर खबरें आती रहती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा संबंधी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ही देखें। अन्य किसी फर्जी वेबसाइट का भरोसा ना करें।

JAN 09, 2023 10:38 IST

BSEB Bihar Board 10th Admit Card 2023 LIVE - यहां से डाउनलोड करें 10वीं का एडमिट कार्ड

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 8 जनवरी, 2023 को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। स्कूलों के प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर BSEB कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
JAN 09, 2023 09:56 IST

BSEB Bihar Board Exams — जल्द जारी होगा 12वीं का एडमिट कार्ड

10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 14 से 22 फरवरी तक होंगी। 10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 जनवरी से शुरू होंगी और 21 जनवरी को समाप्त होंगी। सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र 8 से 15 जनवरी के बीच उपलब्ध होंगे। हालांकि 10वीं कक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है, अब कभी भी 12वीं कक्षा का भी एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।
JAN 09, 2023 09:30 IST

BSEB Bihar Board 10th Admit Card 2023 LIVE - इस लिंक से डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in and secondary.biharboardonline.com. पर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
JAN 08, 2023 20:15 IST

BSEB Board Exam 2023 Admit Card: वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से देखें एडमिट कार्ड

बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज, 9 जनवरी को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। स्कूलों के प्रमुख BSEB मैट्रिक के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड किया जा सकता है।
JAN 08, 2023 18:29 IST

BSEB Matric admit card: कैसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड का एडमिट कार्ड

आधिकारिक वेबसाइट www.secondary.biharboardonline.com पर जाएं।स्कूल के प्रमुख आपके यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन कर सकते हैं।बीएसईबी मैट्रिक एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देंगे।डाउनलोड करें और अपने सील-साइन के साथ छात्रों को सौंप दें।
JAN 08, 2023 17:32 IST

BSEB Bihar Board Exams Class 10th: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का एडमिट कार्ड

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com पर हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं।
JAN 08, 2023 16:34 IST

BSEB 10th Admit Card 2023 LIVE -आज आएगा एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था। आज बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं के लिए भी एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया जाएगा।
JAN 08, 2023 16:18 IST

BSEB 10th Admit Card 2023 LIVE - यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। हालांकि, स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।
JAN 08, 2023 15:59 IST

BSEB 10th Admit Card 2023 LIVE - जारी होने जा रहा एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।
JAN 08, 2023 15:34 IST

BSEB 10th Admit Card 2023 LIVE - वेबसाइट कर लें नोट

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com पर जारी होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
JAN 08, 2023 14:54 IST

BSEB 10th Admit Card 2023 LIVE - 12वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी

बिहार बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था। बिहार बोर्ड की तरफ से 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक होगा।
JAN 08, 2023 14:51 IST

BSEB Class 10th Admit Card 2023 LIVE - कब होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी से 21 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। जबकि, थ्योरी परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक होगी।
JAN 08, 2023 14:49 IST

Bihar Board Class 10th Admit Card 2023 LIVE - देखें आधिकारिक नोटिस

बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड का नोटिस - BSES 10th Admit Card 2023
JAN 08, 2023 14:47 IST

BSEB Class 10th Admit Card 2023 LIVE - ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्कूल के प्राधान यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
JAN 08, 2023 14:45 IST

BSEB 10th Admit Card 2023 LIVE - आज आएगा एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 8 जनवरी 2023 को जारी होनो की पूरी संभावना है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहें हैं तो यहां से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।