BSEB Bihar Simultala Class 6 Admit Card 2026: बिहार सिमुलतला कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) सिमुलतला क्लास 6 प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 9 अक्टूबर 2026 को जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट जो उम्मीदवार प्रीलिम्स एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होंगे, वे BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
BSEB Simultala Class 6 Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे बिहार सिमुलतला कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड
कब होगी बिहार एसएवी कक्षा 6 की परीक्षा
बता दें बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 1 बजे से 3.30 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। अभ्यर्ती नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
BSEB Bihar Simultala Class 6 Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले biharsimultala.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Bihar Simultala Class 6 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- माता पिता का नाम (Mother & Father Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- डेट ऑफ बर्थ (DOB)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- एग्जाम सेंटर का पता (Exam Centre Name)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
एडमिट कार्ड पर गलती होने पर क्या करें
यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं। बता दें परीक्षा 150 अंकों की होगी। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
120 सीटों पर होगा एडमिशन
बता दें सिमुलतला आवासीय विद्यालय बिहार के जमुई जिले में स्थित एक प्रमुख आवासीय विद्यालय हैं। यहां कक्षा 6 में एडमिशन के लिए कुल 120 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसमें 60 सीटें छात्रों के लिए व 60 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। यहां कक्षी 6 में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाता है।
