BSEB Bihar Deled Institute List Released: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी (Bihar Deled Institute List) खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी D.El.Ed कोर्स के लिए संस्थानों की लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपने कॉलेजों की लिस्ट चेक कर (BSEB Deled Institute List) सकते हैं। लिस्ट जारी करने के साथ ही, बोर्ड ने सभी संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे जानकारी को ध्यान से वेरिफाई करें और तय समय-सीमा से पहले किसी भी गड़बड़ी की सूचना दें।
BSEB Bihar Deled Institute List Released: यहां देखें बिहार डीएलएड इंस्टीट्यूट की लिस्ट
BSEB ने सभी संस्थानों को यह साफ कहा है कि चेक कर लें कि पब्लिश की गई जानकारी सही है या नहीं, क्योंकि किसी भी तरह का सुधार सिर्फ तय समय-सीमा के अंदर ही स्वीकार किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत के इस राज्य में कई विभागों में 4723 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Bihar Deled Institute List: बीएसईबी ने ट्वीट कर दी जानकारी
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले सरकारी एवं गैर सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य को सूचित किया जाता है कि डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2026-28 में नामांकन हेतु एनसीटीई से मान्यता प्राप्त एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सम्बद्धता प्रदत्त संस्थानों में स्वीकृत सीटों की संख्या से संबंधित सूचित समिति की वेबसाइट bsebdeled.com पर अपलोड है।
इस मेल आईडी पर दर्ज करें आपत्ति
यदि किसी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थान को सूची के संबंध में कोई आपत्ति है तो संबंधित संस्थान के प्राचार्य 13 जुलाई को शाम 5 बजे तक मेल आईडी coevividhbseb@gmail.com पर भेज सकते हैं।
इस बात का ध्यान रखें
समिति की ओर से तैयार किए गए प्रशिक्षण संस्थानों की सूची के संबंध यदि निर्धारित अवधि तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है तो यह माना जाएगा कि प्रशिक्षण संस्थान को समिति द्वारा अपलोड किए गए विवरण के संबंध में किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
