एजुकेशन

Sarkari Naukri 2026: भारत के इस राज्य में कई विभागों में 4723 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

KEA Karnatka Recruitment 2026, Sarkari Naukri: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में 4,723 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

KEA Karnatka Recruitment 2026: इस राज्य में कई विभागों में 4723 पदों पर निकली वैकेंसी

KEA Karnatka Recruitment 2026, Sarkari Naukri: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Karnatka Recruitment 2026) खबर है। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में 4,723 पदों पर भर्ती (KEA Recruitment 2026) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस कॉन्स्टेबल, विलेज एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (VAO), सर्वेयर और कर्नाटक रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस सोसाइटी (KREIS) द्वारा चलाए जा रहे रेजिडेंशियल स्कूलों के लिए शिक्षकों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप केईए के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Karnatka Recruitment 2026 Qualification: यहां देखें शैक्षणिक योग्यता

बता दें कर्नाटक पुलिस सिविल कांस्टेबल के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकंड PUC (कक्षा 12) या उसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है। उन्हें आधिकारिक नोटिफ़िकेशन में बताई गई उम्र सीमा और दूसरी शर्तों को भी पूरा करना होगा। इसके अलावा पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां कुछ पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य पदों के लिए रजिस्ट्रेशन संबंधित नोटिफिकेशन में बताए गए शेड्यूल के अनुसार शुरू होंगे।

KEA Karnatka Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले KEA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर KEA Recruitment 2026 Apply Online लिकं पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के जरिए मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Karnatka Recruitment 2026: समय पर करें आवेदन

KEA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नोटिफिकेशन में बताई गई आखिरी तारीख से पहले एप्लीकेशन फॉर्म और फीस दोनों जमा कर दें, क्योंकि अधूरे एप्लीकेशन या देर से फीस जमा करने पर उन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article