Bihar Board Result 2024 Date: बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी

BSEB Bihar Board Result 2024, Bihar Board 10th 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा खत्म हो चुकी है। अब बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट एग्जाम का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

BSEB Bihar Board Result 2024, Bihar Board 10th 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा खत्म हो चुकी है। अब स्टूडेंट्स के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 कब आएगा? बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मार्च में घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (BSEB 10th 12th Result 2024) चेक कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

Bihar Board 10th 12th Result 2024

Bihar Board 10th 12th Result 2024

Bihar Board 10th 12th Result 2024: कॉपियों की जांच शुरू

रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच 23 फरवरी 2024 से शुरू कर दी है। कॉपियों की जांच 15 मार्च 2024 तक पूरी की जा सकती है। बता दें कि बिहार बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच के लिए राज्यभर में करीब 200 जांच सेंटर्स बनाए गए हैं। वहीं, इसके लिए लगभग 25 हजार से ज्यादा टीचर्स को ड्यूटी पर लगाया है।

End of Feed