BSEB Bihar 12th Board Result 2024: बीते सालों में कब जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, जानें इस साल कब आएंगे नतीजे

BSEB Bihar Board 12th Result 2024, Sarkari Result 2024 Date: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

BSEB Bihar Board Result 2024, Bihar Board 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बिहर स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board Intermediate Result 2024) मार्च में जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी नतीजे चेक किए जा सकेंगे।

BSEB Bihar Board 12th Result 2024

BSEB Bihar Board 12th Result 2024

Bihar Board Class 12th Result 2024: फरवरी में हुई परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। वहीं, 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक राज्य के1523 केंद्रों पर हुई। अब इस परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स बेसब्री से बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अलग अलग दिनों पर जारी किया जाएगा।

End of Feed