Bihar Board 12th Registration Form 2024: बिग अपडेट! फिर आगे बढ़ी बिहार बोर्ड 12वीं के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

BSEB Bihar Board 12th Registration Form 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एक बार पुन: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। छात्र 17 अक्टूबर पर आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board 12th Registration Form 2024: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रौं के लिए अहम सूचना है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वो 17 अक्टूबर 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board 12th Registration Form 2024

BSEB Bihar Board 12th Registration Form 2024: फिर आगे बढ़ी बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख

बता दें बोर्ड ने लगातार दूसरी बार रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ाई है, लेकिन अब इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। ऐसे में यदि आप अब तक पंजीकरण में चूक गए हैं, तो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए आसान स्टेप्स के जरिए परीक्षा के लिए पंजीकरण फॉर्म भर लें।

End of Feed