Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, आयुषी, सौम्या और मोहनिशा बनीं टॉपर

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 22, 2023, 09:16 AM IST

BSEB Bihar Board 12th Exam Result 2023 pass percentage and Toppers : बिहार बोर्ड ने अपनी 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए कर दिए गए हैं। बीएसईबी 12वीं बोर्ड के नतीजे बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.in और bsebinteredu.in पर चैक किए जा सकते हैं। इस बार बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 13 लाख 18 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

BSEB Bihar Board 12th Exam Results 2023 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 12वीं की परीक्षा के परिणाम (BSEB Bihar Class 12th Board Exam Result 2021) जारी कर दिए हैं। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड आर्ट्स में 83.74 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं विज्ञान वर्ग में 83.93 प्रतिशत और कॉमर्स में 93.5 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है। ओवररॉल बिहार बोर्ड का रिजल्ट 83.7 फीसदी रहा है। =कुल स्टूडेंट्स की संख्या 13,04,586 थी, जिसमें से 10,51,948 स्टूडेंट ने इसे सफलतापूर्वक पास किया है।

बिहार बोर्ड विज्ञान, कला और वाणिज्य में छात्राएं टॉप रही हैं। वाणिज्य में छात्र और एक छात्रा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। विज्ञान वर्ग में आयुषी नंदन ने 474 अंक के साथ टॉप किया है। कला संकाय में पूर्णिया जिले की मोहनिशा ने 475 अंक के साथ प्रथम स्थान और वाणिज्य वर्ग में सौम्या और रजनीश ने 475 अंक के साथ टॉप किया है।

End of Feed