BSEB Bihar Board 10th Toppers List: बिहार मैट्रिक परीक्षा में छात्राओं ने मारी बाजी, पुष्पांजलि ने 98.4 % के साथ किया टॉप

Bihar Board 10th Topper List: बिहार बोर्ड 10वीं की मैट्रिक परीक्षा में पुष्पांजलि और सबरीन प्रवीण ने पूरे राज्य में टॉप किया है। दोनों ने ही 98.4 % के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है। इस बार बिहार बोर्ड का पासिंग प्रतिशत 81.79 रहा है। इस बार लड़कियों ने बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है। 2026 के आज जारी टॉप 10 मेधा सूची में 139 छात्रों में 57 छात्राएं शामिल हैं। इस बार पुष्पांजलि कुमारी ने मैट्रिक में पूरे स्टेट में टॉप किया है। ऐसे में चलिये बात करते हैं साल 2026 के Bihar Board Matric Toppers की, और साथ ही उन्हें मिलने वाली ईनाम राशि के बारे में... BSEB Bihar Board Toppers

Bihar Board Result 2026 meet BSEB 10th Topper : बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। इस साल छात्राओं ने बाजी मारी है। यानी कि इस साल 2026 बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का पासिंग प्रतिशत इस बार 81.79 रहा है। इस बीच बोर्ड ने इस साल के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। Bihar Board 2026 Matric Topper हैं- पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन प्रवीण। जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद ये मुकाम पाया है। इस बार टॉपर्स को 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और 2000 रुपये महीने की शानदार स्कॉलरशिप दी जा रही है। इस बार पहला स्थान पाने वाले टॉपर को 1 लाख की जगह 2 लाख रुपये दिये जाने की घोषणा की गई है। बाकियों को 1.5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

Toppers List

Toppers List

शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज परिणामों की घोषणा समिति के मुख्य भवन स्थित सभागार में की। इस मौके पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर भी मौजूद रहे। परीक्षाफल वेबसाइट https://result.biharboardonline.org एवं https://matricbiharboard.com पर उपलब्ध है।

End of Feed