Bihar Board 10th Result 2025 Date and Time (बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा 2025): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 25 मार्च को 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब 10वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है, वे इंटरनेट पर लगातार सर्च कर रहे हैं कि 'Bihar Board 10th Result 2025 Kab Aayega'? बता दें, बिहार बोर्ड ने अभी Bihar Board 10th Result 2025 Date व Bihar Board 10th Result 2025 Time को लेकर जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस लेख में जानेंगे पिछले साल बिहार बोर्ड ने 12वीं व 10वीं का रिजल्ट किस तारीख को जारी किया था, दोनों रिजल्ट के बीच कितने दिनों का अंतर था?
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा, कैसे करें चेक
बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2024 की घोषणा पिछले साल 23 मार्च को पटना के सिन्हा लाइब्रेरी से की गई थी। जबकि 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था।
Bihar Board 10th Result 2025 Date
पिछले साल के रुझान को देखें तो पाएंगे कि 7 दिन बाद बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था, अब चूंकि इस साल 25 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया है, ऐसे में 7 दिन बाद यानी (Bihar Board 10th Result 2025 Kab Aayega) 2 अप्रेल तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।
Bihar Board 10th Result 2025 Time
समय की जानकारी बिहार बोर्ड एक दिन पहले सोशल मीडिया पर बता देता है, जिसे टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन टीम लगातार ट्रैक कर रही है। सूचना आते ही आपको जल्द से जल्द बता दिया जाएगा।
Bihar Board 10th Result 2025 Website
बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे जारी करने के लिए अलग से दो वेबसाइट जारी की थी: interresult2025.com और interbiharboard.com
इसलिए संभावना है कि 10वीं का रिजल्ट जारी करने के लिए भी अलग से वेबसाइट जारी कर दें। इसके अलावा Bihar Board 10th Result 2025 Website Link को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन पेज पर शेयर कर दिया जाएगा।
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद Bihar Board 10th Result 2025 Topper List भी शेयर की जाएगी। इसके अलावा Bihar Board 10th Result 2025 Check करने का भी तरीका बताया जाएगा।
