BSEB Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षाएं आज यानी 17 फरवरी 2025, सोमवार से शुरू हो (Bihar Board 10th Exam 2025) रही हैं। परीक्षा के लिए राज्य के कुल 15.85 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण (Bihar Board 10th Exam) करवाया है। एग्जाम राज्य के कुल 1677 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित है। वहीं पटना में यह परीक्षा 73 केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। जिसमें जिले से 71,669 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
BSEB Bihar Board 10th Exam 2025: आज से शुरू हुई बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा
Bihar Board 10th Exam 2025: दो पालियों में होगी परीक्षा
बता दें बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दो पालियों में होगी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। यहां छात्रों को कुल 3 घंटे 15 मिनट तक का समय दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को 15 मिनट पहले प्रश्न पत्र वितरित कर दिए जाएंगे। ताकि छात्रों को क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए। छात्र यहां एग्जाम की गाइडलाइंस पर एक नजर डाल लें।
Bihar Board Exam Guidelines: बिहार बोर्ड एग्जाम गाइडलाइंस
- एग्जाम सेंटर पर बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी।
- स्कूल आईडी कार्ड भी अनिवार्य
- परीक्षा केंद्र पर जूता मोजा पहनकर आने की मनाही है। यदि कोई छात्र जूता मोजा में आते हैं तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- छात्रों को परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।
- फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा में सुबह 9:30 से आधे घंटे पहले यानी 9:00 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।
Bihar Board Exam 2025: भूलकर ना ले जाएं ये चीज
- स्टेशनरी आइटम, जैसे- स्टडी मैटेरियल (प्रिंटिंड या लिखित), कागज के टुकड़े, कैलकुलेटर, डिजिटल वॉच, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर आदि।
- इलेक्ट्रानिक डिवाइस- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ लॉग टेबल पेन, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच, कैमरा व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि।
- इसके अलावा हैंडबैग, पर्स, बटुआ, चशअमा, संचार उपकरण आदि चीजें प्रतिबंधित हैं।
Bihar Board 10th Exam 2025: कड़ाई के साथ हो रही है परीक्षा
Bihar Board की परीक्षा हर बार की तरह इस बार भी कड़ाई के साथ आयोजित की जा रही है। एग्जाम सेंटर को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में धारा 144 लागू है। इसके अलावा हर सेंटर पर पुलिस तैनात किए गए हैं। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। यह सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। यदि किसी छात्र को एग्जाम से संबंधित किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर 0612-223227 और 0612-223257 पर कॉल कर संपर्क करें।
Bihar Board 10th Exam 2025: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
BSEB 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
