BSEB Bihar Board Exam 2024 Registration Date Extended: Bihar School Examination Board ने जारी अपडेट जारी किया है। जो छात्र 2024 के लिए कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं वे पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें। स्कूलों के प्रमुख अब बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कक्षा 9 के छात्रों को विलंब शुल्क के साथ 16 जनवरी तक पंजीकृत कर सकते हैं।
Bihar Board 2024: अब इस तारीख तक करना होगा पंजीकरण
जिन छात्रों की फीस ऑनलाइन पंजीकरण के बाद जमा नहीं हुई है, उनका भी पंजीकरण शुल्क उनके विद्यालय प्रमुख द्वारा 16 जनवरी तक जमा किया जा सकता है। इस मामले की जानकारी ट्वीट करके दी गई है, छात्र यहां से आधिकारिक घोषणा देख सकते हैं।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #MatricExam2024 t.co/oCOkAzkx1q
— ANI (@ANI) Jan 10, 2023
बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए ऐसे करें पंजीकरण
- संबंधित स्कूल में जाएं और पंजीकरण फॉर्म लेकर जमा करें
- भरने से पहले सभी विवरण ध्यान से भरें और पासपोर्ट आकार की फोटो का इस्तेमाल करें।
- हस्ताक्षर करें और मांगे गए दस्तावेज अटैच करें।
- शुल्क के साथ सही से भरा गया मैट्रिक परीक्षा 2024 पंजीकरण फॉर्म जमा करें।
आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2024 के लिए 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन अब दिनांक 16 जनवरी 2023 तक की विस्तारित अवधि में विलंब शुल्क के साथ किया जाएगा। अत: शिक्षण संस्थानों के प्रधान अपने संस्थान के छूटे हुए विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन दिनांक 16 जनवरी 2023 तक करना सुनिश्चित करेंगे। जिन विद्यार्थियों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद शुल्क जमा नहीं हो पाया है, तो उनका रजिस्ट्रेशन शुल्क भी उनके शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा दिनांक 16 जनवरी 2023 तक जमा किया जाएगा व उनकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा करने की किसी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क किया जा सकता है।
