BSEB 10th 12th Date Sheet 2024: फरवरी में होगी बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा, जानें कब आएगी डेट शीट

BSEB 10th 12th Date Sheet 2024, Bihar Board 10th 12th Exam 2024 Date: बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से बिहार बोर्ड डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

BSEB 10th 12th Date Sheet 2024, Bihar Board 10th 12th Exam 2024 Date: बिहार बोर्ड डेट शीट का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेट शीट (BSEB Bihar Board Date Sheet 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड एग्जाम 2024 के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से डेट शीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar Board 12th Exam 2024

Bihar Board 12th Exam 2024

Bihar Board Exam 2024 Date: फरवरी में होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड अन्य बोर्ड की तुलना में सबसे पहले व सबसे तेज परीक्षा कराने के लिए जाना जाता है। बीते साल की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया गया था। वहीं, इस साल भी इंटर और मैट्रिक की परीक्षा फरवरी में किए जाने की संभावना है।

End of Feed