BSE Odisha 10th Result 2024 Date and Time: ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट (Odisha Board Matric Result 2024) कल यानी 26 मई को सुबह 10:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। वहीं, इस रिजल्ट की लिंक 11:30 बजे एक्टिव होगी। जबकि, स्कूलों के प्रमुख अपने स्कूल के यूजर आईडी और पासवर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 12:30 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे। स्टूडेंट्स भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे (BSE Odisha Class 10th Result 2024) देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
BSE Odisha 10th Result 2024
Odisha Board 10th Result 2024: एसएमएस पर ऐसे चेक करें मार्क्स
ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट डिजीलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको OR10 स्पेस Roll Number टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। वहीं, वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download Odisha Board 10th Result 2024
- ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
BSE Odisha 10th Result 2024: ओडिशा बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स
ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 4 मार्च तक राज्य के 3,047 केंद्रों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा में लगभग 5.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
