BRABU B.ed 1st Year Result 2023 Link: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी में बीएड सत्र 2022-24 के छात्रों के लिए बड़ी खबर है, विश्वविद्यालय ने फर्स्ट ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है, इच्छुक छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक साइट brabu.net के अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक व डाउनलोड किया जा सकता है। बिहार यूनिवर्सिटी में बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2022-24 की परीक्षा 23 मई, 2023 से 30 मई 2023 तक आयोजित की गई थी।
बीएड सत्र 2022-24 के फर्स्ट ईयर का रिजल्ट (image - canva)
रिजल्ट देखने या डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा।
How to check BRABU Bihar University B.Ed. First-Year Results for 2022-24
- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट brabu.net पर जाएं।
- इसके बाद Click For Menu में जाएं, यहां Result में B.Ed को सलेक्ट करें।
- इसके बाद आपके सामने BRABU B.Ed 1st Year Examination (Session 2022-2024) Result नाम का लिंक होगा, इस पर क्लिक करें।
- यहां रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें। सबमिट बटन पर क्लिक करें, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंटआउट ले लें।
बिहार विश्वविद्यालय के बी.एड की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
