BPSSC Bihar Police SI Vacancy 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार सरकार के पुलिस विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Police SI Recruitment 2025) खबर है। बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने एसआई के 1799 पदों पर भर्ती (Bihar Police SI Recruitment) निकाली है। जिसमें से कुल 614 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप बिहार पुलिस एसआई के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्सन प्रोसेस जान सकते हैं।
BPSSC Bihar Police SI Vacancy 2025: बिहार पुलिस एसआई के 1799 पदों पर निकली वैकेंसी
बिहार पुलिस के एसआई के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए या फिर इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां अधिकतम आयु कैटेगिरी वाइज अलग अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 साल होनी चाहिए। जबकि पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 40 साल, ओबीसी/ईबीसी वर्ग के लिए 40 साल व एससी एसटी के लिए 42 साल निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Bihar Police SI Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration करें।
- एसएमएस के जरिए Registration Number व Password आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर Application Form अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें
Bihar Police SI Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
बीपीएसएससी के एसआई के पदों पर आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस की बात करें तो यहां सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।
Bihar Police SI Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन
बिहार पुलिस एसआई के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पीईटी व पीएसटी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
