BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026, Sarkari Naukri: बिहार पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Police SI Recruitment 2026) खबर है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट ने सब इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती (Bihar Police SI Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के बिहार पुलिस में रिकत पड़े दरोगा के इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 9 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2026 है। यहां आप बीपीएसएससी बिहार पुलिस एसआई के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस एसआई के 150 पदों पर निकली वैकेंसी
Bihar Police SI Qualification, Age Limit: बिहार पुलिस एसआई के लिए क्वालिफिकेशन
बिहार पुलिस दरोगा के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए या समकक्ष योग्यता 1 अगस्त 2025 तक पूरी कर ली हो। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। यहां महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (SC) पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 साल तय की गई है।
Bihar Police SI Physical Criteria: बिहार पुलिस एसआई के लिए फिजिकल क्राइटेरिया
वहीं फिजिकल क्राइटेरिया की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General category) के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 165 सेमी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों न्यूनतम लंबाई 160 सेमी होना चाहिए। जबकि लड़कियों की हाइट 155 सेमी होना चाहिए। इसके अलावा सीना फुलाकर 86 सेमी और बिना फुलाए 81 सेमी होना जरूरी है।
Bihar Police SI Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSSC Bihar Police SI Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
Bihar Police SI Selection Process: ऐसे होगा बिहार पुलिस एसआई का सेलेक्शन
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
