BPSC TRE Result 2023, BPSC Teacher Phase II Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती फेज 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी अपलोड कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC TRE Phase II Result 2023
BPSC TRE Phase II Result 2023: इन विषयों का रिजल्ट जारी
बीपीएससी स्कूल टीचर व हेड मास्टर परीक्षा 7 दिसंबर को दो शिफ्ट और 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक एक शिफ्ट में किया गया था। आयोग ने फिलहाल हेडमास्टर और कक्षा 6वीं से 8वीं के दो विषयों मैथ्स और साइंस के अलावा कला और संगीत का रिजल्ट जारी किया है। अन्य विषयों का रिजल्ट भी तय समय पर जारी कर दिया जाएगा।
BPSC Teacher Phase II Result 2023: कितने अभ्यर्थी हुए सफल
जारी सूचना के अनुसार, मैथ्स और साइंस विषय में 11,359 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जबकि, हेडमास्टर परीक्षा में 38 अभ्यर्थी पास हुए हैं। वहीं, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वर्ग 9-10 व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के वर्ग 6-10 के लिए कुल 60 अभ्यर्थियों को संगीत/कला विषय के लिए सफल घोषित किया गया है।
How to download BPSC TRE Phase II Result 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर स्कूल टीचर व हेड मास्टर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
Bihar Teacher Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
बीपीएससी द्वारा मिडिल स्कूल टीचर यानी कक्षा 6 से 8 तक के 31982, टीजीटी के 18877 पद और पीजीटी टीचर के 18577 पद सहित कुल 69,706 पदों पर भर्ती की जानी है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
