The Bihar Public Service Commission (BPSC) Teacher Recruitment Exam (TRE) 2.0 Result Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार स्कूल शिक्षक/हेडमास्टर लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। बीपीएससी ने यह आंसर की bpsc.bih.nic.in पर जारी की, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कूल शिक्षक/हेडमास्टर परीक्षा की आंसर की
क्या आपने भी बिहार स्कूल शिक्षक/हेडमास्टर लिखित परीक्षा में भाग लिया था, तो अब फाइनल आंसर की देखकर अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के लिए यह अपडेट विषयवार जारी किया गया है। अभी BPSC TRE Result Date पर कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन फाइनल आंसर की के बाद रिजल्ट जारी करने में ज्यादा समय नहीं लगाया जाता है। एक बार BPSC TRE 2.0 Result जारी होने के बाद यहां डायरेक्ट लिंक को शेयर कर दिया जाएगा।
BPSC TRE phase 2 Result 7 से 15 दिसंबर, 2023 तक आयोजित किया गया था। परिणाम से पहले, बीपीएससी ने उम्मीदवारों के लिए डीएलएड प्रमाणपत्र, दस्तावेज सत्यापन, कट ऑफ अंक और अन्य सहित दिशानिर्देशों का एक विस्तृत सेट जारी किया है।
BPSC TRE 2.0 Result Date
बीपीएससी टीआरई चरण 2 परिणाम 23 दिसंबर को जारी होने की संभावना है, जहां तक कट ऑफ मार्क्स की बात है तो बीपीएससी ने सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 34 प्रतिशत कट ऑफ मार्क्स निर्धारित किए हैं।
