BPSC TRE 3 Exam 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में ना करें ये गलतियां, देखें एग्जाम सेंटर गाइडलाइंस

Bihar Teacher Bharti Exam 2024: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा 15 मार्च 2024 को होगी। वहीं, 16 मार्च की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एग्जाम सेंटर गाइडलाइंस यहां देख सकते हैं।

Bihar Teacher Bharti Exam 2024: बिहार में शिक्षकों की भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित होने वाली है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना एग्जाम सेंटर जान सकते हैं। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से BPSC की तरफ से तीसरे चरण की परीक्षा की एग्जाम सेंटर स्लिप जारी हो गई है।

Bihar Exam Center

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा 15 मार्च और 16 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली थी। बाद में 16 मार्च की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार एक बार एग्जाम सेंटर से जुड़ी गाइडलाइंस को अच्छे से जान लें।

End of Feed