BPSC TRE 3 Cancelled: रद्द हो गई बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा, जल्द आएगी नई तारीख

BPSC TRE 3 Exam Cancelled: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा रद्द कर दी गई है। 15 मार्च को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसके बाद पेपर लीक का आरोप अभ्यर्थियों की तरफ से लगाया गया था।

BPSC TRE 3 Exam Cancelled: बिहार में शिक्षक भर्ती की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा रद्द कर दी गई है। 15 मार्च को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। जिसके बाद पेपर लीक का आरोप अभ्यर्थियों की तरफ से लगाया गया था।

BPSC TRE Exam Cancelled

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में आयोग की तरफ से एक नोटिस भी जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि 15 मार्च की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। साथ ही आयोग ने कहा है कि नई तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा।

End of Feed