BPSC TRE 3.0 Vacancy 2024: शुरू हुए बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

BPSC TRE 3.0 Vacancy 2024, Bihar Teacher Phase III Recruitment 2024: बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में लगभग 87 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आज से अप्लाई कर सकते हैं।

BPSC TRE 3.0 Vacancy 2024, Bihar Teacher Phase III Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आज यानी 10 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां योग्यता, आयु सीमा और एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

BPSC TRE 3.0 Vacancy 2024

BPSC TRE 3.0 Vacancy 2024

BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षा विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के अंतर्गत प्राथमिक स्कूल (कक्षा 1 से 5), मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के स्कूल टीचर, माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10) के स्पेशल टीचर, और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) विद्यालयों में लगभग 87 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, नोटिफिकेशन में फिलहाल वैकेंसी की संख्या के बारे में नहीं बताया गया है।

End of Feed