BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 26 फरवरी तक बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी निर्धारित की गई थी।
BPSC TRE Recruitment 2024
BPSC TRE 3.0 Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5), मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10) के स्पेशल टीचर, और उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11-12) में शिक्षकों के कुल 87774 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 17 मार्च 2024 तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च से 25 मार्च के बीच जारी कर दिया जाएगा।How to apply for BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार शिक्षक भर्ती के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभार कर रख लें।
BPSC TRE 3.0 Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी बिहार शिक्षक भर्ती के लिए 26 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
