BPSC TRE 3.0 Exam 2024 Centre Details: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर नया अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा के लिए सेंटर डिटेल (BPSC TRE 3.0 Centre Detail) कल यानी 17 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी चेक कर सकेंगे।
BPSC TRE 3.0 Exam 2024
BPSC TRE 3.0 Centre Details: परीक्षा केंद्र की जानकारी
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित होने वाली परीक्षा के अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी 17 जुलाई से उपलब्ध रहेगा, जिसे अपने Dashboard में लॉगिन करके देख जा सकता है। वहीं, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 9 जुलाई से प्रारंभ है।
BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: इस बात का रखें ध्यान
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की प्रत्येक पाली के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र ले जाना होगा। ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वहीं, परीक्षा खत्म होने के बाद अपनी आंसर-शीट को सील बंद कराने के बाद ही बाहर जा सकेंगे।
How to download BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 लिंक पर क्लि करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC TRE 2024: ऐसे होगी परीक्षा
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
