BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024, BPSC TRE Phase III Answer Key 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 3 की आंसर-की (BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024) जल्द ही जारी कर दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बीपीएससी टीआरई आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024
BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: कब जारी होगी आंसर-की
आयोग द्वारा बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को किया गया। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक ही हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानाकरी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
BPSC TRE 3.0 Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बता दें कि इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
How to download BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर BPSE TRE Answer Key 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC TRE 3.0 Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइ पर भी चेक कर सकते हैं।
