BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: जारी होने जा रहा बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, 7 मार्च से एग्जाम शुरू

BPSC TRE 3 0 Admit Card 2024, BPSC TRE Phase III Admit Card 2024 Date: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024, BPSC TRE Phase III Admit Card 2024 Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC Teacher Recruitment Exam 2024) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बीपीएससी टीआरई एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024


BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024

BPSC TRE Phase III Admit Card 2024: कब व कैसे होगी परीक्षा

बीपीएससी टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 17 मार्च 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में भाषा, सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय से कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा को तीन भाग में विभाजित किया गया है। पहले भाग से 30 सवाल, दूसरे भाग से 40 और तीसरे भाग से 80 सवाल होंगे।

End of Feed