BPSC Teacher Vacancy 2025: बिहार में स्पेशल स्कूल टीचर के 7279 पदों पर भर्ती, bpsc.bihar.gov.in पर तुरंत करें अप्लाई

BPSC Special School Teacher Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पेशल स्कूल टीचर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर 28 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

BPSC Special School Teacher Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पेशल स्कूल टीचर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बीपीएससी स्पेशल स्कूल टीचर पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर 28 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इन शिक्षकों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न जिलों में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए की जा रही है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

BPSC Teacher Vacancy 2025

BPSC Teacher Vacancy 2025

BPSC Special School Teacher Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्पेशल स्कूल टीचर के कुल 7279 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कक्षा 1 से 5 के लिए 5534 शिक्षक और कक्षा 6 से 8 के लिए 1745 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed