BPSC Teacher Recruitment 2023: 1.70 लाख पदों के लिए बिहार शिक्षक भर्ती, जानें योग्यता, उम्र, परीक्षा तिथि व रिक्तियों का विवरण

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 8, 2023, 07:15 PM IST

BPSC Teacher recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने हाल ही में बंपर शिक्षक भर्ती की घोषणा की थी, जिसके माध्यम से प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के पदों पर 1.70 लाख भर्ती की जानी है। उम्मीदवार यहां से देखें आवेदन कब से कब तक कर सकेंगे व परीक्षा कब होगी।

Bihar Public Service Commission (BPSC) Teacher recruitment 2023 शुरू होने वाली है, बता दें, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने हाल ही में बंपर शिक्षक भर्ती की घोषणा की थी, जिसके माध्यम से प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के पदों पर 1.70 लाख भर्ती की जानी है। उम्मीदवार यहां से देखें आवेदन कब से कब तक कर सकेंगे व परीक्षा कब होगी।

bpsc teacher vacancy 2023

बिहार शिक्षक भर्ती 2023

15 जून से करें आवेदन

BPSC ने बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के तहत अब तक की सबसे बड़ी नौकरी निकाली है। यह आधिकारिक अधिसूचना बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर मौजूद है। योग्य उम्मीदवार 15 जून से 12 जुलाई तक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। BPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तहत कक्षा 1 से 5, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक के स्कूल शिक्षकों के लिए कुल 1,70,461 रिक्तियों को भरना है।

End of Feed