BPSC PO Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने अभियोजन पदाधिकारी PO की प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तारीख तय कर दी है। ये परीक्षा 15 जुलाई 2026 को होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। विज्ञापन संख्या 13/2026 के तहत ये टेस्ट पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और नालंदा जिले के कुल 81 सेंटरों पर होगा।
BPSC PO Admit Card Date 2026?
BPSC ने बताया कि ई-एडमिट कार्ड 9 जुलाई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे। वहीं परीक्षा सेंटर की पूरी जानकारी 12 जुलाई 2026 को दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वो BPSC की साइट चेक करते रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत से बाहर क्यों खोले जा रहे हैं IIT और IIM के कैंपस? Study By India मॉडल के क्या हैं फायदे?
BPSC PO Exam 2026
PO की प्रारंभिक परीक्षा में 2 ऑब्जेक्टिव पेपर होंगे:
- पेपर-1 सामान्य अध्ययन का होगा, जो कि 100 अंकों की परीक्षा होगी। इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे।
- पेपर-2: विधि यानी Law का पेपर होगा, ये 150 अंकों का पेपर होगा, जिसमें कुल 100 सवाल रहेंगे।
सिलेबस में क्या आएगा?
1. सामान्य अध्ययन
- करेंट अफेयर्स और GK
- सामान्य विज्ञान
- भारत का इतिहास और संस्कृति
- भारतीय राजनीति
- भूगोल
2. विधि Law
- भारतीय न्याय संहिता, 2023
- भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023
- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023
- सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908
- भारतीय संविधान के बेसिक टॉपिक
जो लोग इस परीक्षा में बैठ रहे हैं वो एडमिट कार्ड की डेट, सेंटर की जानकारी और सिलेबस को अच्छे से नोट कर लें। तैयारी इसी के हिसाब से करें ताकि कोई दिक्कत न हो।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: 770 बिलियन डॉलर का होगा स्पेस टेक्नोलॉजी का बाजार, गोल्डन चांस के लिए भारतीय छात्र हो जाएं तैयार
