BPSC 71st CCE Answer Key 2025 Objection Window Opens Today on bpsc.bihar.gov.in: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) आज बीपीएससी 71वीं सीसीई आंसर की 2025 के खिलाफ आपत्ति विंडो खोल रहा है। जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की से असंतुष्ट थे या हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर इसे चुनौती दे सकते हैं। जानें आंसर की के खिलाफ चुनौती देने का क्या है तरीका? और जानें मार्किंग स्कीम के बारे में
BPSC 71st CCE Answer Key 2025: आंसर की जारी, आपत्ति विंडो bpsc.bihar.gov.in पर
उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 250 रुपये का आवश्यक शुल्क देना होगा, ध्यान रहे, ये चुनौतियां 27 सितंबर तक दी जा सकती हैं।
BPSC 71वीं CCE आंसर की 2025 को कैसे चुनौती दें?
प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
- उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- प्रोविजनल आंसर की देखें और उस प्रश्न का चयन करें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं।
- वैध कारण बताएं और सहायक दस्तावेज संलग्न करें।
- अपने दावे की समीक्षा करें और उसे जमा करें।
आपत्ति विंडो बंद होने के बाद, विषय विशेषज्ञ उम्मीदवारों द्वारा किए गए दावों की समीक्षा करेंगे। यदि उनमें से कोई भी सही पाया जाता है, तो एक अंतिम/ संशोधित आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर BPSC 71वीं परीक्षा परिणाम 2025 घोषित किया जाएगा।
अंकन योजना
| सही उत्तर | +1 अंक |
| गलत उत्तर | ⅓ अंक की कटौती |
| अनुत्तरित प्रश्न | कोई कटौती नहीं |
