BPSC LDC Typing Test 2023 Date: जारी हुआ बीपीएससी क्लर्क टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल, यहां देखें परीक्षा की तारीख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2023, 07:09 PM IST

BPSC LDC Typing Test 2023 Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने लोवर क्लर्क डिवीजन के लिए टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक यहां टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC LDC Typing Test 2023 Date: बीपीएससी एलडीसी की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी (BPSC Clerk Typing Test Date) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने लोवर क्लर्क डिवीजन के लिए टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर (BPSC LDC Typing Test 2023) दिया है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे इस परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने मुख्य परीक्षा क्वालीफाई की है।

BPSC LDC Typing Test 2023

BPSC LDC Typing Test 2023: यहां देखें बीपीएससी क्लर्क टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, टाइपिंग टेस्ट 18 जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग द्वारा प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed