Bihar Public Service Commission (BPSC) Headmaster Recruitment Examination 2022 से जुड़ा अपडेट जल्द जारी होने वाला है, इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बता दें, परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2022 को किया जाना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। एक बार परीक्षा तिथि जारी होने के बाद आधिकारिक साइट से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती परीक्षा की जानकारी bpsc.bih.nic.in पर से देखी जा सकेगी।
बिहार हेडमास्टर भर्ती परीक्षा परिणाम 2022
40,506 पदों पर होनी है भर्ती
बीपीएससी हेड टीचर परीक्षा के लिए, हेड टीचर की कुल 40,506 रिक्तियां भरी जानी हैं, जिनमें से 13,761 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। Bpsc Headmaster भर्ती परीक्षा के लिए कुल 75 अंक होंगे, यह परीक्षा 150 प्रश्नों के लिए आयोजित की जाएगी, इनमें से 75 प्रश्न सामान्य अध्ययन से जबकि अन्य डी.एल.एड विषयों से पूछे जाने की संभावना है।
ऐसे चेक करें बिहार हेडमास्टर भर्ती परीक्षा 2022 तिथि
- Bpsc Headmaster परीक्षा तिथि चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा तिथि देखने के लिए संबंधित लिंक को खोलें।
- पीडीएफ दस्तावेज डाउनलोड करें।
22 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा
Bihar Public Service Commission (BPSC) Headmaster Recruitment Examination 2022 का आयोजन 22 दिसंबर 2022 को प्रदेश के 13 जिलों मुख्यालयों पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जानी थी। बता दें, हेडमास्टर भर्ती परीक्षा 2022 एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
