BPSC Assistant Professor Recruitment Cancel: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स और चिकित्सा शिक्षकों के लिए एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राज्य के विभिन्न सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में सहायक प्राध्यापक (स्पेशलिटी) के कुल 1711 रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए चल रही पूरी चयन प्रक्रिया को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपनी पुरानी अधियाचना (Requisition) वापस लिए जाने के कारण विज्ञापन संख्या-04/2025 से 28/2025 तक के सभी विज्ञापनों को निरस्त किया गया है। इस फैसले से लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे योग्य डॉक्टरों और चिकित्सा विशेषज्ञों को फिलहाल बड़ा झटका लगा है।
BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर निकाली गई भर्तियां की रद्द (Photo - AI/Newsroom Verified)
क्यों और कैसे रद्द हुई यह भर्ती प्रक्रिया?
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इस पूरी कार्रवाई के पीछे मुख्य वजह स्वास्थ्य विभाग का प्रशासनिक निर्णय है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न स्पेशलिटी संकायों के कुल 1711 पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए 04.04.2025 को विज्ञापन (सं. 04/2025 से 28/2025) जारी किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा इन पदों से संबंधित भेजी गई पूर्व की अधियाचना को वापस ले लिया, जिसके चलते BPSC ने इन सभी विज्ञापनों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का बड़ा कदम उठाया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE Board Exam 2028: 10वीं बोर्ड परीक्षा का नया पैटर्न जारी
उम्मीदवारों के लिए आगे क्या है रास्ता?
भले ही पुराने विज्ञापनों को रद्द कर दिया गया हो, लेकिन चिकित्सा संकायों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही संशोधित और नए नियमों के तहत अद्यतन अधियाचना BPSC को भेजी जाएगी। संशोधित प्रस्ताव के आधार पर नये विज्ञापन के प्रकाशन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से नए सिरे से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी साझा करेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -यूपी पीईटी परीक्षा के चलते जौनपुर, वाराणसी समेत 60 जिलों में आज स्कूल बंद
चिकित्सा अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
चूंकि पुरानी प्रक्रिया रद्द हो चुकी है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और केवल BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। नए विज्ञापन जारी होने पर आवेदन के लिए सीमित समय मिल सकता है, इसलिए अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन और अनुभव प्रमाण पत्रों को पूरी तरह दुरुस्त रखें।
