BPSC ASO Admit Card 2026: असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड, bpsc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड

BPSC ASO Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिस मेंस परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मेंस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से अपना परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC ASO Admit Card 2026 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली मेंस की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार जो अब BPSC ASO Main Exam 2026 में शामिल होने वाले हैं, वही बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पर BPSC ASO Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC ASO Admit Card 2026

बीपीएससी ने जारी किया असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड

कब होगी BPSC ASO Mains Exam?

बीपीएससी द्वारा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए मेंस की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी, जिसमे पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक की है और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.45 बजे तक की होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed