BPSC AAO Result 2021: जारी हुआ बीपीएससी असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर का रिजल्ट, देखें मेन्स का शेड्यूल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 11:31 AM IST

BPSC AAO Prelims Result 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मेन्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीपीएससी असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी हो गया है।
  • परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गई थी।
  • प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों के लिए मेन्स की परीक्षा अनिवार्य।

BPSC AAO Result 2022, bpsc.bih.nic.in: बीपीएससी असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक लेखा अधिकारी (AAO) की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

BPSC AAO Result 2022

यहां चेक करें बीपीएससी एएओ रिजल्ट 2022

बीपीएससी असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर की परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा बिहार के पटना, भागलपुर, मुजफ्फर नगर के 53 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 से 2 बजे तक निर्धारित थी।इसके लिए कुल 11 हजार 531 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालाकि मेन्स के लिए कुल 1696 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के कुल 138 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed