BPSC 71th Mains Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा के संबंध में आधिकारिक तौर पर एक सूचना जारी की है, जिसमें एडमिट कार्ड संबंधित जानकारी दी गई है। 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों बेसब्री से मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। इस बीच बीपीएससी ने एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना देकर उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया है। बीपीएससी द्वारा 71वं संयुक्त मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड (BPSC 71th Mains Admit Card 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसे छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।
BPSC 71st Mains Admit Card 2026
कब होगी बीपीएससी 71 मुख्य परीक्षा 2026?
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 71वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न केंद्रों पर 24, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार इन तिथियों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे और नियुक्ति के अगले चरण में जाएंगे।
कब जारी होगी BPSC 71th Main एडमिट कार्ड?
बीपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। छात्र BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से अपना परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 71th Mains Admit Card 2026 Download कैसे करें?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए BPSC 71th Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट जरूर लें।
उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर न जाएं। एडमिट कार्ड के बिना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। साथ ही एक फोटो आईडी साथ जरूर रखें।
